कला जगत

बेस्ट फिल्म रही बेनाम बादशाह और बेस्ट डायरेक्टर प्रणव झा के साथ करण खान और मुस्कान रहे बेस्ट आर्टिस्ट ऑफ द ईयर

SANJHA BIHANIYA…सत्य साईं परिसर नवा रायपुर में आयोजित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह में 2020 की प्रदर्शित फिल्मों में बेनाम बादशाह की झोली में दर्जनों अवार्ड गए, इस फिल्म को साल की बेस्ट फिल्म का खिताब मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने प्रणव झा और अभिनेता करण खान अभिनेत्री मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड मिला

बता दें कि इस समारोह में 7 फिल्में नोमिनेट थी जिनमें कड़ा मुकाबला हुआ मुकाबले में फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ , दैहान और बेनाम बादशाह में कड़ी टक्कर देखने को मिली , इस समारोह में समय-समय पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को बांधे रखा

स्वर्गीय विजय पांडे की 78 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस अवॉर्ड फंक्शन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मोहन सुंदरानी को दिया गया , देर रात तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन स्मार्ट सिनेमा फिल्मी पत्रिका के बैनर तले किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *