सनिमा

शानदार रहा दो दिनों का शूट, एन.के.फिल्म्स की छत्तीसगढ़ी फिल्म के गीत शूट हुए विशाखापट्टनम में

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम के दो गीतों की शूटिंग पर विशाखापट्टनम गई टीम रायपुर आ चुकी है, टीम का नेतृत्व कर रहे जसबीर कोमल ने बताया कि इन दो दिनों में विशाखापट्टनम के खूबसूरत लोकेशनो पर गीत के कुछ पार्ट शूट किए गए , उन्होंने कहा कि दो दिनों का प्रवास शानदार रहा

शानदार रहा दो दिनों का शूट, एन.के.फिल्म्स की छत्तीसगढ़ी फिल्म के गीत शूट हुए विशाखापट्टनम में

बता दें कि पूरी टीम में 11 लोग शामिल थे, जिनमें अभिनेता दिनेश साहू, राकेश यादव, अनुषा शर्मा, दीपिका सिंह और संजू रही, गीतों को कोरियोग्राफ दिलीप बैस ने किया, वहीं निर्देशक नितेश लहरी भी पूरे समय मौजूद रहे, पूरी टीम में निर्माता जितेंद्र साहू ने सभी सदस्यों का उपस्थित रहकर मनोबल बढ़ाया ,

शानदार रहा दो दिनों का शूट, एन.के.फिल्म्स की छत्तीसगढ़ी फिल्म के गीत शूट हुए विशाखापट्टनम में

फिल्म के दो गाने राकेश यादव, दीपिका और दिनेश साहू के साथ अनुषा शर्मा पर शूट किए गए, गीतों में कैमरा संचालन संजय महतो, सोनू विभार और दीपक बावनकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *