विशाखापट्टनम की हसीन वादियों में शूट हुआ गाना, दिलीप बैस के नृत्य निर्देशन में थिरके कलाकार
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम के गीतों का फिल्मांकन इन दिनों विशाखापट्टनम के खूबसूरत लोकेशन पर किया जा रहा है, जहां टीम लीडर जसबीर कोमल अपने 11 सदस्यों को लेकर जमे हुए हैं
बता दें कि विशाखापट्टनम में अनुशा शर्मा ,दिनेश साहू और राकेश यादव के साथ दीपिका सिंह की जोड़ी पर गीत फिल्माया जा रहा है, इस फिल्म का ड्रामा पोर्शन पूर्ण रूप से शूट कर लिया गया है, जिसका निर्देशन नितेश लहरी ने किया है, गानों को दिलीप बैस कोरियोग्राफ कर रहे हैं, कैमरा संजय महतो , दीपक बावनकर और सोनू विभार चला रहे हैं,
बता दें कि निर्माता जितेंद्र साहू भी विशाखापट्टनम में कलाकारों के साथ उनकी हौसला अफजाई के लिए साथ आए हुए हैं।

