*एतिहासिक पृष्ठ भूमि पर आधारित है शॉर्ट फिल्म स्वराज्य संकल्पक*
SANJHA BIHANIYA…कोरोना काल के बाद जहा फ़िल्मों के निर्माण और प्रदर्शन एक भारी बदलाव आया है, अलग – अलग और रोचक विषयो पर फिल्म बन रही है, छत्तीसगढ़ भी इस चीज़ से अछूता नहीं रहा है इसी फेहरिस्त मे आने वाली शॉर्ट फिल्म स्वराज्य
संकल्पक भी शमिल हो गई है, फिल्म में शाह जी राजे भोसले और जीजा माता के संवाद के जरिए 1636 के हिन्दुस्तान के दौर को चित्रित किया गया है जहा चारो तरफ विदेशी आक्रमणकारी हिन्दुस्तान पर कब्जा किए बैठे थे और आए दिन सल्तनत लड़ाई एक दूसरे से लड़ते रहते थे, फिल्म मे छत्रपति शिवाजी महाराज के छत्रपति बनने के पहले स्वराज का विचार देने वाले शिवा जी महाराज के पिताजी शाह जी राजे भोसले को किन हालात और परिस्थितियों का सामना करना पड़ा इस फिल्म के माध्यम से दिखाने की कोशिश की गई है, फिल्म में शाह जी राजे के पात्र के साथ अभिनेता भीम जायसवाल ने न्याय करने की कोशिश की है तो जीजा माता के किरदार को अभिनेत्री प्रतिभा चौहान द्वारा जीवंत करने की कोशिश की गई है, इसके अलावा फिल्म मे अद्वैत नायक, आदित्य ठाकुर ने भी भूमिका निभाई है, मराठों के महान इतिहास पर आधारित इस फिल्म के संवाद कथा और पटकथा भीम जायसवाल द्वारा रची गई है, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है अगले सप्ताह तक फिल्म यू ट्यूब पर उपलब्ध हो जाएगी!

