छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहचान बनाना ही जुनून – सोनाली , अभी भोजपुरी मे कर रही संघर्ष , बेले डांस मे भी है महारथ हासिल
संझा बिहनिया रायपुर..राजधानी की सोनाली सोनवानी ने अभी तक भले ही छत्तीसगढ़ी सिनेमा की कुछ ही फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है, लेकिन उनकी मंजिल उन्हें साफ दिख रही है संघर्ष के साथ जिसके लिए वे एकदम तैयार है,
सोनाली ने अभी तक जिन जिन फिल्मों में काम किया है उन्हें तारीफें मिली, तभी से अभिनय का जुनून उनके सर चढ गया और सोनाली ने उसे स्वीकारते हुए संघर्ष की शुरुवात कर दी, पहले छत्तीसगढ़ी फिल्में फिर भोजपुरी फिल्में और अब वीडियो सॉन्ग्स मे उनका खासा नाम है, सोनाली जितनी अच्छी डांसर है उतनी ही अच्छी अभिनेत्री भी है,
सोनाली को बेले डांस में भी महारथ हासिल है, इसका प्रदर्शन उन्होंने कई स्थानों मे किया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया,
आज सोनाली के पास कई फिल्मो के ऑफर है जिनमे छत्तीसगढ़ी के साथ भोजपुरी भी शामिल है, वर्तमान मे सोनाली इवेंट के कार्य भी करती है और अपना डांस ग्रुप भी संचालित करती है जिससे उनकी इनकम काफी हो जाती है लेकिन अभिनय के जुनून ने उन्हें फिल्मो से बांध रखा है, सोनाली ने ठाना है कि जिन जिन ने उन्हें रिजेक्ट किया था उन्हें वह अपने काम से ही आकर्षित करेगी।

