कला जगत

chhattisgarh : जसबीर कोमल की पांचवीं फिल्म होगी “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम”, मोहन सुंदरानी,पुष्पेंद्र सिंह,अशोक तिवारी और सतीश जैन ने बढ़ाई मुहूर्त की शान

संझा बिहनिया रायपुर… (chhattisgarh) निर्देशक जसबीर कोमल की आगामी फिल्म “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम” की शूटिंग जल्द शुरू होने की बात जसबीर ने कही है, उन्होंने बताया कि यह उनकी पांचवी फिल्म है , इससे पहले उन्होंने पहुना ,पांच सौ म डौका ले जाओ , जो चढ़े सो उतरे पार, और सोचत सोचत प्यार होगे का निर्माण किया है।

6 जुन को हुए मुहूर्त में (chhattisgarh) निर्देशक सतीश जैन , अशोक तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, समेत पधारी फिल्मी हस्तियों ने फिल्म के टाइटल की तारीफ की, साथ ही निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी ने फिल्म निर्माण में यथा सम्भव सहयोग की बात कही है,

बता दें कि इस फिल्म के कहानीकार धर्मेंद्र यदु है , कहानी में उनका सहयोग किया है अभिनव गिरी और अंजलि गिरी ने, फिल्म की नायिका का चयन लगभग हो चुका है साथ ही नायक से चर्चा चल रही है, फिल्म में गीत संगीत दिया है जसबीर कोमल ने, मुहूर्त में पधारे निर्देशक सतीश जैन ने कहा कि फिल्म का नाम बहुत अच्छा है और ये फिल्म भी अच्छी बनेगी , उन्होंने इस मौके पर जसबीर कोमल की पिछली फिल्म पहुना का भी जिक्र किया ,

इस फिल्म के (chhattisgarh) अन्य कलाकारों में शिवानी, आयुषी, दिनेश साहू , नीरज उइके , पुष्पेंद्र सिंह समेत सैकड़ो नाम है, इस मौके पर सुभाषिनी जॉर्ज ने बर्थ डे गीत गाकर सबका मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *