कला जगत

chhattisgarh : हॉरर, कॉमेडी के साथ पारवारिक तड़का भी होगा “घर घर म कमाल हे ,भूत के धमाल हे” में, निर्देशक प्रभाकर बर्मन ने पोस्टर किया साझा

सँझा बिहनिया रायपुर… (chhattisgarh) निर्देशक प्रभाकर बर्मन की अगली फिल्म होगी घर घर म कमाल हे भूत के धमाल हे , इस फिल्म के मुख्य कलाकार आकाश सोनी है, निर्माता बिसेसर जलक्षत्रीय है और इसे हर हर फिल्म्स के बेनर तले बनाया जा रहा है, बता दें कि इसके पूर्व प्रभाकर ने धरतीपुत और मिल गइली चंदनिया भी निर्देशित की है,

प्रभाकर को भोजपुरी और विज्ञापन फिल्मों का खासा अनुभव है, (chhattisgarh) वे अभिनय में भी दक्ष है तथा उन्हें नाटकों में भी काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है, उन्होंने बताया कि यह उनकी फिल्म जहां कॉमेडी से लोगों का दिल बहलायेगी वहीँ कुछ पलों में डराएगी भी, प्रभाकर ने इसमें पारिवारिक ताने बाने से भी जोड़ रखा है , अभी वे इसके गानों की रिकार्डिंग में व्यस्त है, जल्द ही शूट पर वे जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *