राम के लीला रामायण में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएगा यह कलाकार , इसी साल आएगी एक छत्तीसगढ़ी फिल्म भी
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बनने वाली राम के लीला रामायण की विधिवत शूटिंग 6 जून से प्रारंभ कर दी गई है, अब प्रत्येक रविवार को इसकी शूटिंग की जाएगी,
बता दे कि इसमें ब्रह्मा का किरदार वरिष्ठ कलाकार संतोष जैन निभा रहे हैं साथ ही अभिनेता दिनेश साहू भी रामायण राम के लीला में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आएंगे ,
दिनेश साहू ने बताया कि रामायण में अभिनय करना एक अलग ही अनुभव के समान हैं, अभी तक उन्होंने चॉकलेटी हीरो की ही भूमिका अदा की है दिनेश साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम भी इसी वर्ष प्रदर्शित होगी

राम के लीला रामायण की परिकल्पना जसबीर कोमल ने की है और इसकी पटकथा और संवाद अशोक तिवारी लिख रहे हैं , राम के लीला में एक बड़ी टीम कार्य कर रही है जिसमें संयोजक के रूप में अखिलेश वर्मा , नवल दास मानिकपुरी और अनसूईया मानिकपुरी कलाकारों के चयन प्रभारी हैं ,
टीम में धर्मेंद्र यदु , दिलीप बैस , सोनू विभार , शिवानी चौधरी, सन्नो खान और कृष्णा मिरी के साथ एक बड़ा समूह कार्य कर रहा है।

