कला जगत

राजा दशरथ बने विजय मिश्रा “अमित” तो कौशल्या का किरदार निभा रही पुष्पांजलि शर्मा

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही रामायण राम के लीला की शूटिंग प्रति रविवार को हो रही है, फिलहाल इसका सेट जोरा स्थित सहाय स्टूडियो में लगाया गया है जहां राजा दशरथ और उनकी रानियों के सीन शूट किए जा रहे हैं,

बता दें कि राजा दशरथ का किरदार वरिष्ठ कलाकार विजय मिश्रा “अमित” निभा रहे हैं तो वहीं माता कौशल्या का किरदार पुष्पांजलि शर्मा अदा कर रही हैं, बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही राम के लीला रामायण को प्रति रविवार शूट किया जा रहा है, प्रोजेक्ट बड़ा होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है,

निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि राम के लीला रामायण को वे सीरियल और फिल्म दोनों के हिसाब से शूट कर रहे हैं, अभी राजा दशरथ के महल के अंदर के सीन शूट किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि सभी कलाकार इस धार्मिक प्रोजेक्ट में अभिनय करके काफी उत्साहित हैं,

राम के लीला रामायण में रूप सज्जा की जिम्मेदारी विलास रावत निभा रहे हैं उन्होंने ही सभी कलाकारों का मेकअप करके उन्हें हुबहू किरदार के गेटअप में लाने की कोशिश की है,   रामायण के कार्यकारी निर्देशक नितेश लहरी ने बताया कि रामायण राम के लीला में अभी ढेर सारे कलाकारों की आवश्यकता पड़ेगी इच्छुक कलाकार निर्देशक जसबीर कोमल से संपर्क करके राम के लीला रामायण में अभिनय करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *