सनिमा

यूट्यूब चैनल एवीएम गाना पर “सुन ले तैं मोर जंवारा” यह खूबसूरत गीत 18 जुलाई को होगा रिलीज, फिल्म होगी 12 अगस्त को प्रदर्शित

SANJHA BIHANIYA…लगातार चर्चा में आने के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के पहले गीत को दर्शकों की मांग पर रिलीज किया जा रहा है, यूट्यूब चैनल ए वी एम गाना पर 18 जुलाई को शाम 4:00 बजे इस फिल्म के पहले गीत को रिलीज किया जाएगा जिसके बोल हैं “सुन ले तैं मोर जंवारा” , अभिनेता बॉबी खान और अभिनेत्री प्रतिभा पांडे पर फिल्माया गया यह गीत बहुत सुंदर है जिसे नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में शूट किया गया है,

छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के निर्माता व अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि फिल्म का प्रमोशन शुरू होने के बाद से ही छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दर्शकों की मांग पर फिल्म का पहला गीत एवीएम गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है इसके बाद अन्य गीतों को भी साझा किया जाएगा,

बता दें कि इस फिल्म के अन्य गीतों को भेड़ाघाट, रुद्री समेत विभिन्न स्थानों पर शूट किया गया है, फिल्म की प्रमोशन टीम से जुड़े सलीम खान, सूरज साहू और रिंकू साहू ने बताया कि यह पहली दफा होगा जब किसी फिल्म के ढेर सारे अलग-अलग पोस्टर और होर्डिंग राज्य के सभी शहरों में लगाए जाएंगे वह भी बकायदा अनुमति लेकर, इस कार्य में लगभग पचास लोगों की टीम टीम जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *