अचानक हुई इंट्री तनुश्री की इस फिल्म में, 12 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पहले थी अक्षरा सिंह
SANJHA BIHANIYA…बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के रोचक किस्से में यह भी एक किस्सा है कि इस फिल्म में पहले अक्षरा सिंह को कास्ट किया गया था लेकिन जब उनका शेड्यूल लगा तो वे आ नहीं सकी, लेकिन इसी फिल्म में अक्षरा के पिताजी कलाकार विपिन सिंह पहले से ही आ चुके थे उन्होंने ही बताया कि अक्षरा जिस फिल्म की शूटिंग में है वह खत्म नहीं हुई है, आप लोग कुछ दूसरा इंतजाम कीजिए
तब जाकर आनन-फानन में तनुश्री से बात हुई, एबी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता और अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि तनुश्री से जब बात हुई तो वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों को लेकर नकारात्मक सोच रखती थी क्योंकि उसने कभी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बारे में सुना नहीं था लेकिन उन्हें कन्वेंस कर बुलाया गया,
तनु ने जब यहां आकर शूटिंग में हिस्सा लिया और यहां की बोली समझी तब जाकर उनकी सोच सकारात्मक हुई और वह इतनी खुश हुई कि आगे भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय करने के लिए हामी भरी,
तनुश्री भी अपनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं वह भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए छत्तीसगढ़ आने वाली हैं, इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी से गर्म है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

