छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानी-मानी चरित्र अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा का निधन, महाराष्ट्र के साकोली में हुई सड़क दुर्घटना
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ की जानी-मानी चरित्र अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है, इस खबर से पूरा छत्तीसगढ़ फिल्म जगत स्तब्ध है, जानकारी के अनुसार अपनी दो सहेलियों के साथ पुष्पांजलि तीर्थ यात्रा पर गई थी जहां बस और ट्रक की टक्कर में उनकी मौत हो गई, अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं । पुष्पांजलि का इस तरह से चले जाना सभी को दुखी कर गया, बता दें कि चरित्र अभिनेत्री के रूप में पुष्पांजलि ने सैकड़ों प्रोजेक्ट किए थे,
अभी वह रामायण राम की लीला में कौशल्या माता का किरदार निभा रही थी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को भंडारा में पोस्टमार्टम के बाद रायपुर लाया जाएगा, छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत ने पुष्पांजलि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से कामना की है कि उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

