अभिनेता बॉबी खान ने लिया निर्णय, आज नहीं करेंगे गीत को रिलीज
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता व अभिनेता बॉबी खान मशहूर चरित्र अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा के निधन की खबर से शोक संतप्त हैं , उन्होंने अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” के गीत को आज रिलीज न करने का निर्णय लिया है, बता दें कि आज शाम 4:00 बजे फिल्म का एक गीत एवीएम गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला था, बॉबी खान ने बताया कि पुष्पांजलि शर्मा बेहद ही सरल स्वभाव की और मेहनती अदाकारा थी,
उनकी हर फिल्म का हिस्सा बनने वाली पुष्पांजलि के असमय गुजर जाने से वे बेहद दुखी हैं, बॉबी खान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी फिल्म के गीत की रिलीज डेट बढ़ा दी है, इस निर्णय का सभी ने स्वागत किया है, बता दें कि बॉबी खान की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” में भी पुष्पांजलि शर्मा ने अभिनय किया है, यह फिल्म 12 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है।

