सनिमा

छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में लग रही होर्डिंग्स, “मोर मया ला राखे रहिबे”

sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता एवं अभिनेता बॉबी खान ने कहा कि “मोर मया ला राखे रहिबे” यह उनकी आगामी फिल्म का टाइटल है जो 12 अगस्त को रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है, इसके प्रमोशन में बॉबी खान की टीम जी जान से जुटी हुई है,

इस फिल्म के बड़े-बड़े होर्डिंग लगभग सभी शहरों में लगाए जा रहे हैं, अभनपुर, राजिम, भाटापारा, धमतरी, बिलासपुर और रायपुर के मुख्य मुख्य चौराहे पर आप इन होर्डिंग्स को देख सकते हैं,

बॉबी खान ने बताया कि इस 18 जुलाई को फिल्म का एक खूबसूरत गीत एवीएम गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज भी हो रहा है जिसे दर्शकों की मांग पर प्रदर्शित किया जा रहा है,

फिल्म प्रमोशन टीम से जुड़े सलीम खान,सूरज साहू,और रिंकू साहू ने बताया कि जहां-जहां फिल्म “मोर मया ला राखे रहीबे” के होर्डिंग्स लगे हैं वहां वहां लोगों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्साह अभी से है,

 

इस फिल्म में बॉबी खान के साथ तनुश्री, प्रतिभा पांडे, ललित उपाध्याय, राजेश नायक, आनंद मोहन, श्वेता शर्मा और विपिन सिंह भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *