सनिमा

कुछ तो खास है 7 तारीख को 7 बजे, आ रहा है टीजर टीना टप्पर का, प्रणव झा की धमाकेदार फिल्म

sanjha bihaniya… छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सुपरहिट फिल्में देने के नाम पर सतीश जैन के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वह प्रणव झा, उनकी फिल्में लोगों को बहुत पसंद आती है। आज भी लोग उनकी फिल्म बीए फर्स्ट ईयर, बीए सेकंड ईयर और बीए फाइनल ईयर को नहीं भूले हैं। हमेशा से अलग तरह का काम करने के लिए जाने जाने वाले प्रणव झा की अगली धमाकेदार फिल्म है टीना टप्पर। यह फिल्म 20 दिसंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है।

कल सुबह 7:00 बजे इस फिल्म का टीजर सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है और ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के निर्माता पिंटू मोबाइल और मितान मूवीस के रोशन विरवानी और अजय सिंह है। फिल्म के गीत लिखे हैं विष्णु कोठारी ने और उन्हें संगीत से सजाया है श्याम हाजरा, तरुण गढ़पाएले और प्रणव झा ने। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अमलेश नागेश और एल्सा घोष हैं।
इसी दिन यानी 20 दिसंबर को ही अमलेश नागेश की एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज होगी जिसका नाम है डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2, जिसे लेकर प्रणव झा ने कहा कि एक साथ दो छत्तीसगढ़ी फिल्में रिलीज होने से नुकसान दोनों ही फिल्मों को होता है और इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्रीज पर भी पड़ता है। बहरहाल जो फिल्म अच्छी होगी वह चलेगी। 7 तारीख और 7 बजे के कॉन्बिनेशन पर उन्होंने फिलहाल कुछ कहा नहीं, बस कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *