अनुराग शर्मा और चंपा निषाद के स्वर से सजा लगन फिल्म के छत्तीसगढ़ी गीत में है पारंपरिक झलक
sanjha bihaniya…. अभिनेता राज रावते और अभिनेत्री रश्मि देवांगन अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन का एक और गीत “नैना के गुलेल झन मार रसिया” रिलीज किया जा चुका है। इस गीत को अपने स्वर से सजाया है मशहूर गायक अनुराग शर्मा और चंपा निषाद ने। गीत के बोल जितने पारंपरिक हैं उतना ही इसका फिल्मांकन भी पारंपरिक रहा। गीत में अभिनेत्री रश्मि देवांगन और अभिनेता राज रावते की जोड़ी खासी पसंद की जा रही है। इस गीत को लिखा है दिलीप कौशिक ने और संगीत से सजाया है घनश्याम गंधर्व ने। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन 2 अगस्त से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, इस फिल्म में राज और रश्मि देवांगन के अलावा योगीता मढरिया भी मुख्य अभिनय में नजर आएंगी।
फिल्म के गीतों को कोरियोग्राफ किया है विलास राउत ने, विलास राउत को पारंपरिक गीतों में महारथ हासिल है। लगन फिल्म के गीतों को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है। नयन फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन के निर्देशक हैं धज्जू, नरेश बोगा जी। फिल्म के निर्माता है बहादुर सिंह बघेल, मनोज कुमार यादव और संजू साहू। बता दें कि इस फिल्म में राज राज रावते, रश्मि देवांगन और योगिता मढरिया मुख्य भूमिका में है। फिल्म का पहला गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला है। पहले गीत में योगिता मढरिया और राज रावटे ने अभिनय किया था

