फिर शुरू हुई मया होगे रे की शूटिंग, पुष्पेंद्र सिंह, श्रवण कुमार राठौर समेत कई कलाकारों ने की शिरकत
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…पीवीबी फिल्म्स के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे की शूटिंग शुरू हो चुकी है, बता दें कि दिवाली के चलते शूटिंग पर ब्रेक था,
इस बार के शेड्यूल में फिल्म का शूट पूर्ण कर लिया जाएगा , फिल्म की कमान संभाल रहे शेखर चौहान ने बताया कि कलाकारों को डेट दी जा चुकी है और सभी ने समय भी दे दिया है ,
गांव गुधेली और मुरमुंदा से लेकर रायपुर तक इसके ड्रामा पोर्शन को शूट किया जाएगा, उसके बाद गानों को संभवत देश के बाहर भी किया जाएगा ,

फिल्म में निर्देशन नितेश लहरी कर रहे हैं और कैमरा संजय महतो के साथ जॉनसन अरुण ऑपरेट कर रहे हैं , इस फिल्म में इन कलाकारों के अलावा उपासना वैष्णव, पुष्पांजली शर्मा, दीपाली पांडे ,सोनाली सहारे, भूपेश चौहान, विजय मिश्रा “अमित”और सलीम अंसारी नजर आएंगे।

