2 घंटे 18 मिनट में 12 औरतों की कहानी से सजी फिल्म है कबड्डी, निर्देशक को कास्टिंग के लिए लग गए 1 वर्ष
संझा बिहनिया…28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म कबड्डी में 12 औरतों की कहानी है जो अपने मान सम्मान और गांव की अस्मिता के लिए अपने से बलशाली पुरुषों से कबड्डी के माध्यम से दो-चार होती हैं, निर्देशक कुलदीप कौशिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फिल्म में महिलाओं की सभी प्रकार की समस्याएं दिखाई गई है, लगभग 2 घंटे 18 मिनट की इस फिल्म में रोजाना 200 से 300 लोगों की यूनिट रहा करती थी और हर सीन में लगभग 50 लोगों का क्राउड भी था, कुलदीप कौशिक ने कहा कि वैसे तो औरत ही औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है, लेकिन इस फिल्म के लिए वे औरतों की समस्याओं से रूबरू होकर प्रेरित हुए, निर्देशक कुलदीप कौशिक ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ के बाद चाइना, थाईलैंड, बृज समेत और अन्य स्थानों पर रिलीज की जाएगी, पंजाबी और कई अंग्रेजी फिल्म निर्देशित कर चुके कुलदीप कौशिक ने इस फिल्म को कई वर्ष दिए, तब कहीं जाकर इस फिल्म को मूर्त रूप दे पाए, छत्तीसगढ़ में कबड्डी को लेकर आ रहे हैं जाने-माने निर्माता रॉकी दसवानी, जिन्होंने कई छत्तीसगढ़ी और हिंदी फिल्में इंडस्ट्रीज को दी है

