आपके साथ होंगे इस फिल्म के कलाकार, 1 सितंबर को रायपुर में लगेगा आने वाली फिल्म के कलाकारों का जमावड़ा
sanjha bihaniya…. आगामी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी के कलाकारों का ओपन मीट कार्यक्रम रायपुर में एक सितंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों समेत सभी कलाकार शामिल होंगे। यहां वे युटयुबरों और इन्फेलुसरों समेत मीडिया से मुखातिब होंगे।
रायपुर के दूधाधारी मठ भवन में आयोजित होने वाले इस ओपन मीट कार्यक्रम को लेकर लगभग सभी तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। यह पहला मौका होगा जब फिल्म की अभिनेत्री एल्सा घोष और लक्षित झांझी सबके साथ होंगे और फिल्म से जुड़े अनुभवों को साझा करेंगे।

इस ओपन मीट कार्यक्रम को लेकर फिल्म के निर्माता ने बताया कि यह अवसर ऐसा होगा जब सभी फिल्म से जुड़े उन पहलुओं पर भी बात करेंगे जो अभी तक कई लोगों को नहीं पता। कलाकार भी चाहते हैं कि वह अपनी फिल्म को लेकर दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाएं।
मां कर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बहन तले बनी इस फिल्म तहीं मोर आशिकी के पोस्टर चस्पा होने का कार्य भी जोरों पर है ताकि हर एक व्यक्ति तक फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी पहुंच सके।

