बस कुछ दिन है शेष 6 सितंबर को, इसी दिन प्रदर्शित होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी
SANJHA BIHANIYA…. लक्षित झांझी और एल्सा घोष की धमाकेदार जोड़ी से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी कुछ दिनों बाद यानी 6 सितंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के गीतों को खूब पसंद किया गया है जिसके कारण इस फिल्म के गीत काफी ट्रेंड पर हैं। कर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस फिल्म के कलाकारों के शानदार अभिनय से दर्शक हमेशा प्रभावित होते हैं।फिल्म के निर्माता व कहानीकार गुलशन बघेल व शुभम गुप्ता ने बताया की फिल्म को लेकर सभी में उत्साह है जब से फिल्म के प्रदर्शन की तारीख घोषित हुई है तब से ही सभी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गीतों को अत्यधिक मया व दुलार मिला है क्योंकि गायक सोनी और अनुपम मिश्रा की आवाजें जन जन में लोकप्रिय हैं।

अन्य कलाकारों को लेकर उन्होंने कहा कि लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी और उपासना जी की जोड़ी भी इस फिल्म में पसंद की जाएगी तहीं मोर आशिकी के मुख्य अभिनेता लक्षित झांझी की इसके पूर्व जितनी भी फिल्में प्रदर्शित हुई हैं सभी फिल्मों में उनके अभिनय में निखार देखने को मिला जिसका प्रतिसाद इस फिल्म को भी मिलेगा। सितंबर माह की 6 तारीख को यह फिल्म संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है, फिल्म की टीम ने सभी से इस फिल्म को प्यार देने की अपील की है।

