स्पेशल बिहनिया

शालिनी विश्वकर्मा को मिली एक और फिल्म, सुनील सागर की फिल्म गणितबाज में पकलू 85 संग दिखेगा अभिनय का जलवा

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी सिनेमा में शालिनी विश्वकर्मा एक ऐसा नाम है जिसे लगातार फिल्में मिल रही हैं इसका कारण जानकार बताते हैं कि वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय भी करती हैं। अभी उनकी फिल्में डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 और मोही डारे 2 आने वाली है जिसमें वे अमलेश नागेश और करन खान के साथ नजर आएंगी।

बता दें कि शालिनी विश्वकर्मा अभिनीत गीत सोन के नथनी 100 मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। अब शालिनी लेखक व निर्देशक सुनील सागर की फिल्म गणितबाज में भी नजर आएंगी, उनके चयन की आधिकारिक पुष्टि सुनील सागर ने की है।शालिनी के चयन से गणितबाज के मुख्य कलाकारों के चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हुई।

शालिनी इस फिल्म में सेकंड हीरो पकलू 85 के अपोजिट नजर आएंगी, शालिनी के रोल के बारे में बताते हुए लेखक व निर्देशक सुनील सागर ने बताया कि उनका कैरेक्टर गांव की एक शरारती लड़की का है जिनकी जोड़ी 85 के साथ खूब जमेगी क्योंकि पकलू का कैरेक्टर भी गांव के मस्त मौला मिजाज के लड़के का है।

उन्होंने बताया कि अब मुख्य कलाकारों का चयन लगभग हो चुका है अन्य कलाकारों का चयन भी जल्द किया जाएगा।
अब तक फिल्म गणितबाज के लिए करन खान, काजल पांडे, संजय महानंद, पकलू 85, बिंदास बहुरानी (वंदना साहू) और पुष्पेंद्र सिंह को कास्ट किया जा चुका है जिसमें शालिनी विश्वकर्मा का नाम भी जुड़ गया है। अब जल्द इस फिल्म को शूट कर प्रदर्शन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *