सनिमा

ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है छत्तीसगढ़ी सिनेमा का प्रोडक्शन कंट्रोलर धनराज साहू, कल होगा ऑपरेशन

Sanjha bihaniya….छत्तीसगढ़ी सिनेमा की कई फिल्मों में स्पॉट बॉय से लेकर प्रोडक्शन कंट्रोलर की भूमिका अदा करने वाला धनराज साहू आज एक गंभीर बीमारी ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा है, कल उसका ऑपरेशन रायपुर के जलविहार कॉलोनी स्थित होराइजन हॉस्पिटल में होने जा रहा है। धनराज के सहयोगी प्रोडक्शन कंट्रोलर सूरज साहू ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के तमाम सदस्यों से मदद की गुहार लगाई है ताकि उस बालक को कुछ मदद मिल सके। सूरज ने जानकारी दी की धनराज के पिता की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है। लेकिन धनराज ने अपने किशोरावस्था के काफी समय छत्तीसगढ़ी सिनेमा को दिए हैं, आज जब उसे पर विपत्ति आई है तो छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत को भी आगे आना चाहिए। सूरज साहू ने धनराज के पिता के बैंक अकाउंट का बारकोड स्कैनर साझा किया है ताकि इसमें उसकी मदद की जा सके। समाचार लिखे जाने तक निर्माता और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर लाख राय आए आगे उन्होंने सबसे पहले ₹1100 की मदद भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *