दिग्गज फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में हुआ मया होगे रे का मुहूर्त , सभी ने टीम को दिया आशीर्वाद
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…पीवीबी फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म मया होगे रे का मुहूर्त दिग्गज फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ , निर्देशक सतीश जैन ने क्लैप दिखाकर फिल्म का मुहूर्त कार्यक्रम संपन्न कराया ,
इस मौके पर मनोज वर्मा ,अनुपम वर्मा, अशोक तिवारी, उपासना वैष्णव, दिनेश साहू, महेश राव समेत कई फिल्मी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई,

छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे के मुहूर्त कार्यक्रम में निर्देशक सतीश जैन ने टीम को बधाई देते हुए शेखर चौहान को आशीर्वाद दिया,
बता दें कि मया होगे रे की परिकल्पना शेखर चौहान ने की है और इसके निर्माता हेमंत जैन और बजरंग अग्रवाल हैं, फिल्म को नितेश लहरी निर्देशित कर रहे हैं, मुहूर्त कार्यक्रम गुधेली गांव में किया गया।

