कला जगत

“मया होगे रे” की शूटिंग अनवरत चल रही है , दूसरे दिन पहुंचे कंडरका के थाना प्रभारी एवं स्टाफ

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिचर फिल्म मया होगे रे की शूटिंग के दौरान कंडरका थाने के थानेदार डी.एन.सिंह एवं उनका पूरा स्टाफ कलाकारों की हौसला अफजाई करने पहुंचे , उन्होंने नारियल फोड़कर शूटिंग प्रारंभ करवाई

इस मौके पर फिल्म के कलाकार भूपेश चौहान , सोनाली सहारे के अलावा निर्देशक शेखर चौहान, नितेश लहरी और पूरी टीम उपस्थित रही , बता दें कि इस फिल्म के मुहूर्त में सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी

लगातार चल रही शूटिंग में कलाकारों का उत्साह देखते ही बन रहा है, टेक्निकल टीम का नेतृत्व जॉनसन अरुण कर रहे हैं, इस फिल्म में विजय मिश्रा, उपासना वैष्णव और पुष्पेंद्र सिंह भी अभिनय करते नजर आएंगे,
मया होगे रे के निर्माता हेमंत जैन और सुभाष बंसल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *