शादी का सीन हुआ शूट, सुहागरात की भी सजी सेज , उपासना वैष्णव और विजय मिश्रा ने किया जानदार अभिनय
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे की शूटिंग इन दिनों गुधेली गांव में चल रही है जहां उपासना वैष्णव और विजय मिश्रा पर शादी का सीन शूट किया गया , बता दें कि यह फिल्म पीवीबी फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है ,
इस फिल्म की परिकल्पना शेखर चौहान ने की है और इसमें भूपेश चौहान, सोनाली सहारे, प्रकाश अवस्थी और सलीम अंसारी की मुख्य भूमिका है , फिल्म मया होगे रे की कहानी प्रेम त्रिकोणीय है और इसमें पारिवारिक ताने-बाने के साथ अच्छा गीत संगीत भी है ,
फिल्म को निर्देशित कर रहे नितेश लहरी ने बताया कि गुधेली गांव बहुत सुंदर गांव हैं और यहां फिल्म के दृश्य काफी अच्छे शूट हो रहे हैं , उन्होंने बताया कि उपासना और विजय मिश्रा के इस फिल्म में दो शेड है जो वर्तमान और सोलह सत्रह साल पहले के हैं,
सभी कलाकारों में फिल्म को लेकर उत्साह है , फिल्म के निर्माता बजरंग अग्रवाल और हेमंत जैन है वह भी कभी-कभी शूटिंग पर आकर कलाकारों और तकनीशियनों का उत्साहवर्धन करते हैं।

