सनिमा

पहली बार अलग सब्जेक्ट पर फिल्म लेकर आ रहे हैं रमेश उके , नाम है संदेशा मोर कलम के , रिलीज की है तैयारी

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…मोहला मानपुर के जंगलों में नक्सली तांडव पर केंद्रित छत्तीसगढ़ी फिल्म “संदेशा मोर कलम के” जल्द प्रदर्शित होगी , बता दें कि यह फिल्म राज्य की मुख्य समस्या नक्सलवाद जैसे विषय पर आधारित है

इस फिल्म को एस.एन.फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और उसके निर्माता हैं रमेश उके , इसे निर्देशित किया है नरेश बोगाजी ने
यह फिल्म ऐसे विषय पर बनाई गई है जिस पर ऐसी फिल्म नहीं बनी है

पहली बार अलग सब्जेक्ट पर फिल्म लेकर आ रहे हैं रमेश उके , नाम है संदेशा मोर कलम के , रिलीज की है तैयारी

रमेश उके ने बताया कि फिल्म जंगलों में व्याप्त भय और आतंक पर बनाई गई है जिससे शहरों में रहने वाले अनजान हैं , फिल्म में पुलिस और नक्सलियों के बीच पिस रहे भोले-भाले ग्रामीणों की व्यथा बताई गई है ,

फिल्म के सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया है, संदेशा मोर कलम के में एक प्रेम कहानी भी साथ चलती है जो दर्शकों को पसंद आयगी, इसमें गीत संगीत का पक्ष भी काफी मजबूत है, कुल मिलाकर यह फिल्म एक सब्जेक्टिव मसाला मूवी है जो दर्शकों को बहुत जल्द देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *