मानपुर मोहला में फिल्म को लेकर भारी उत्साह, स्थानीय कलाकारों को दिया गया है अवसर
sanjha bihaniya…मानपुर मोहला क्षेत्र में शूट हुई फिल्म संदेशा मोर कलम के इस शुक्रवार को रायपुर समेत राजनांदगांव और मानपुर मोहला में प्रदर्शित हो रही है, जिसे लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह है, इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है, फिल्म में हर तरह के गीत और पारिवारिक कहानी के साथ बढ़ते आतंकवाद पर चोट की गई है, फिल्म के निर्माता रमेश उके मूलतः मोहल्ला के ही हैं और उन्होंने निर्देशक नरेश बोगा के साथ मिलकर इस ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाई है,
इस फिल्म में समीर खान और पिंकी बंजारे मुख्य भूमिकाओं में है, विलेन के रूप में अमित हिषीकर नजर आएंगे, इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर टीम के सदस्यों में भारी खुशी का माहौल है, फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था

