सनिमा

खूबसूरत फिल्म का खूबसूरत ट्रेलर, बीए फाइनल ईयर, निर्देशक प्रणव झा की एक और कृति

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक प्रणव झा जिनकी फिल्म बीए फाइनल ईयर का ट्रेलर आ चुका है, ट्रेलर को देखकर हर किसी ने तारीफ की और करता भी क्यों नहीं ट्रेलर है ही इतना खूबसूरत। ट्रेलर देखने के बाद ही समझ में आ जाता है की फिल्म में साउथ इंडियन अभिनेत्री और छत्तीसगढ़िया हीरो की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

फिल्म में अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल की जोड़ी भी बेहद आकर्षक लग रही है। फिल्म अभिनेता मन कुरैशी नगर निगम की गाड़ी में कचरा ढोने का काम करते हैं साथ ही साथ उस कॉलेज में पढ़ाई करते हैं जिस कॉलेज में साउथ इंडियन अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल भी अध्यनरत है। छत्तीसगढ़िया हीरो को साउथ इंडियन लड़की से प्यार हो जाता है और उनके प्यार में आडे आती है साउथ इंडियन लड़की की मां। यह देखकर फिल्म एक दूजे के लिए की याद आ जाती है उसमें भी कुछ ऐसा ही होता है। लेकिन वह बहुत पुरानी बात है अभी नया दौर है, नया जमाना है और फिल्म का खूबसूरत गाना है।

बहरहाल फिल्म बीए फाइनल ईयर का ट्रेलर सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और 5 घंटे में ही 23k व्यू क्रॉस कर चुका है, इसका मतलब फिल्म को अभी से सुपरहिट घोषित करना कोई अतिसंयोक्ति नहीं होगी। इतनी अच्छी फिल्म और इतने अच्छे ट्रेलर के लिए निर्देशक प्रणव झा, निर्माता राज वर्मा, अमित जैन, पिंटू मोबाइल, बलराम साहू और सभी को बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *