“रंगे बिना नई छोडंव” निहार प्रोडक्शन का होली गीत, कल होगा एमडी एंटरटेनमेंट पर रिलीज
SANJHA BIHANIYA…. एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर कल सुबह 7:00 बजे एक और होली गीत रिलीज किया जा रहा है जिसे प्रोड्युस किया है निहार प्रोडक्शन की नेहा पटेल ने। इस गीत की खास बात यह है कि इसमें सुपर हीरो प्रकाश अवस्थी भी नजर आएंगे। उनके आग्रह पर एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने यह होली गीत निहार प्रोडक्शन की नेहा पटेल के साथ मिलकर बहुत ही कम समय में इस गीत को तैयार कर लिया गया है और कल सुबह 7:00 इस गीत को रिलीज कर दिया जाएगा, जिसका नाम है “रंगे बिना नई छोडंव”
गीत की कोरियोग्राफी सतीश साहू ने की है और इसमें सनत डांस ग्रुप के कलाकारों ने डांस किया है। इस होली गीत में सुपर हीरो प्रकाश अवस्थी के साथ दिनेश साहू, सागर दास, नेहा पटेल, शकुन सिंह, रितिका हंसराज के साथ भुनेश्वर भांचा ने भी अभिनय किया है। इस गीत को स्वर से सजाया है अमन बघेल ने जिनके गीत अभी धूम मचा रहें हैं और इसमें संगीत दिया है अमर सेंद्रे ने। गीत की रचना की है धनंजय सारथी ने और कोरस गाया है खुदेंद्र, शेखर और विशाल ने।
होली गीत में अभिनय करने के बाद सुपर हीरो प्रकाश अवस्थी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की एमडी एंटरटेनमेंट और निहार प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया यह होली गीत काफी अच्छा है इसके बोल कर्णप्रिय हैं और संगीत लाजवाब है।
अभिनेता व निर्माता दिनेश साहू ने बताया कि एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर पिछले दिनों रिलीज किए गए एक गीत “पिचका ले ले वो दिनेश के दुकान में” काफी पसंद किया जा रहा है और उसके व्यू हजारों में पहुंच चुके हैं। ऐसी उम्मीद है कि इस गीत को भी लोग पसंद करेंगे।
निहार प्रोडक्शन की नेहा पटेल ने कहा कि एमडी एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर यह पहला प्रोडक्शन किया है, हम आगे भी लगातार एमडी एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

