“द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर की जानकारी साझा
SANJHA BIHANIYA…. गुजरात में हुए गोधरा हत्याकांड और साबरमती एक्सप्रेस की आगजनी पर केंद्रित हिंदी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज होने को है, इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल एक्स पर लिखा कि यह फिल्म इतिहास के उसे भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था।
यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम कि उस सच्चाई को उजागर करती है जो झूठे नॉरेटिव फैला कर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती है।
फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है। यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।
मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करते हुए सभी से अपील की है कि इस फिल्म को देखें और समझे कि गोधरा हत्याकांड और साबरमती एक्सप्रेस आगजनी की सच्चाई क्या थी।

