बन रही एक अमर प्रेम कथा , नाम है झिटकु मिटकी, राजा खान के निर्देशन में शुरू हुई शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR..बस्तर अपने आप में ढेरों कहानियां और किस्से लिए हुए हैं, जिनमें प्रेम कहानियां भी हैं, ऐसी ही एक अमर प्रेम कहानी है झिटकु मीटकी की, जिसे रुपहले पर्दे पर लाने जा रहे हैं निर्देशक राजा खान, उन्होंने इस प्रेम कहानी की शूटिंग प्रारंभ कर दी है, इस फिल्म में मुख्य अभिनेता लाल जी कोराम और अभिनेत्री हैं लवली अहमद ,
इसमें भिलाई की चरित्र अभिनेत्री शन्नो खान को भी भूमिका करने का मौका मिला है, वह इस फिल्म में एक आदिवासी महिला का किरदार निभा रही हैं, इस फिल्म के निर्माता शेष कुमार मरकाम है और इसकी कहानी स्वयं राजा खान ने लिखी है, राजा खान इसके पूर्व घरौंदा का भी निर्देशन कर चुके हैं, यह पहली फिल्म होगी जिसे बस्तरिया पृष्ठभूमि पर बनाया जा रहा है।

