सनिमा

अमलेश नागेश का जबरदस्त लुक, छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईंया का पहला पोस्टर हुआ लॉन्च

SANJHA BIHANIYA….छत्तीसगढ़ी फिल्म ले शुरू हो गे मया के कहानी से रुपहले पर्दे पर कदम रखने वाले साधारण से दिखने वाले अमलेश नागेश को उनकी पहली फिल्म में काफी पसंद किया गया था, अब उनकी दूसरी फिल्म 8 दिसंबर को आने वाली है जिसका नाम है गुईंया, इस फिल्म के निर्माता हैं मोहित साहू,  एन. माही फिल्म्स प्रोडक्शन के बने बैनर तले बनाई गई इस फिल्म में अमलेश नागेश का लुक कुछ अलग ही नजर आ रहा है, इस फिल्म के पोस्टर को देखकर लगता है कि साउथ पैटर्न पर इस फिल्म का निर्माण किया गया है, फिल्म के निर्देशक मनीष मानिकपुरी हैं, खास बात यह है कि फिल्म की कहानी अमलेश नागेश ने ही लिखी है, जब से इस फिल्म का पोस्टर लांच हुआ है तब से लोगों में कौतूहल बना हुआ है, गौरतलब है कि अमलेश नागेश की पहली फिल्म ले शुरू हो गे मया के कहानी ने सफलता के कीर्तिमान हासिल किए थे, इस फिल्म में अमलेश नागेश के अभिनय की जमकर तारीफ भी हुई थी, यूं तो यूट्यूब की दुनिया से रुपहले पर्दे पर कदम रखने वाले अमलेश नागेश में वह बात तो जरूर है कि किसी भी फिल्म को वह हिट करा सकते हैं अपने अभिनय से, लेकिन जब कहानी भी खुद की हो तो क्या कहना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *