कला जगत

करन खान और मोना सेन की जोड़ी से सजा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत नई मिठावय, शिवानी जंघेल और विवेक शर्मा ने दी है आवाज

संझा बिहनिया… छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत नई मिठावय में एमडी एंटरटेनमेंट ने एक नया प्रयोग किया है जिसमें आज के तड़क-भड़क गीतों से हटकर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक शब्दों का चयन किया गया है, जिसका श्रेय गीत के लेखक अशोक तिवारी को जाता है, जिन्होंने इस गीत में ठेठ छत्तीसगढ़ी शब्दों का प्रयोग किया है,

 

इस गीत में करन खान और मोना सेन की जोड़ी भी लंबे समय बाद आई है, गीत को स्वर देने वाले पंडित विवेक शर्मा और शिवानी जंघेल ने भी बहुत सुंदर तरीके से गीत को गाया है, इस गीत की खास बात यह भी है कि इस गीत में जिन दो बच्चियों ने अभिनय किया है वह करन खान की पुत्रियां हैं,

जिनका नाम बेबी अनाबिया और अनाया  है, गीत को कोरियोग्राफ चंदनदीप ने किया है और कैमरा तामेश्वर देव ने चलाया है, इस गीत के निर्माता दिनेश साहू हैं जिन्होंने इस गीत में मेहमान कलाकार की भूमिका भी अदा की है उनके साथ मधु साहू ने भी अभिनय किया है, यह गीत 27 अगस्त को एमडी एंटरटेनमेंट छत्तीसगढ़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *