कला जगत

बनकर तैयार है गुलगुल भजिया, पेश ए खिदमत होगा रविवार को सुबह 7:00 बजे

sanjha bihaniya…. एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रविवार की सुबह 7:00 बजे जो गाना रिलीज होने वाला है उसका नाम है “गुलगुल भजिया खा ले”। जी हां यह गीत आपने पहले जरुर सुना होगा लेकिन इसे नए अंदाज में प्रस्तुत करने जा रहे हैं निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू। गुलगुल भजिया खाले में सुपरस्टार करन खान, हास्य अभिनेता संजय महानंद और अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा की तिकड़ी जबरदस्त रंग जमने वाली है।

गुलगुल भजिया खा ले गीत की रचना गीतकार संत मसीह दास ने की थी और इस गीत ने अपने जमाने में सारे रिकॉर्ड तोड़े थे, अब एमडी एंटरटेनमेंट शेख हुसैन की स्मृति में इस गीत को नए अंदाज में प्रस्तुत करने जा रहा है जिसका आनंद आप रविवार को सुबह 7:00 बजे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर ले सकेंगे।

इस लोकप्रिय गीत को अपने स्वर से सजाया है स्वर सम्राट सुनील सोनी ने उन्होंने भी इस गीत को नए तरीके से गया है ताकि इस गीत की पहचान भी बनी रहे और यह फिर लोकप्रियता की शिखर को छुए।

एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि बहुत दिनों बाद करन खान और संजय महानंद एक साथ नजर आएंगे। इस गीत में दिनेश साहू और पोषण कका ने भी अभिनय किया है। गीत निर्माण में तकनीकी पक्ष को संभाला है कोरियोग्राफर सतीश साहू और तामेश्वर देव ने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *