Chhattisgarh: तोर लायचा लहंगा” की अपार सफलता के बाद करन किरण का नया गाना, “मया मया लागे” , महासमुंद में हुआ शूट
संझा बिहनिया रायपुर… (chhattisgarh) रायगढ़ के जाने माने टिक टाक स्टार करन और किरण का नया गीत मया मया लागे जल्द रिलीज होगा, इस गीत की शूटिंग महासमुंद के महानदी तट पर की गई है,जिसे कोरियोग्राफ किया है राम यादव ने
बता दें कि (chhattisgarh) इसके पूर्व इन दोनो की जोड़ी वाला गीत “तोर लायचा लहंगा” यू ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है , एवीएम गाना पर रिलीज होने वाले इस गीत में भी करन और किरण की जोड़ी धमाल मचाने वाली है,
निर्देशक दीपक कुर्रे ने इस गीत को खूबसूरत बनाने के लिये प्रॉपर्टी का खूब उपयोग किया है साथ ही उन्होंने इसकी शूटिंग के लिए नदी का किनारा चुना ताकि गीत कुछ अलग नजर आय ,
(chhattisgarh) इस गीत में छायांकन का कार्य संभाला है दीपक बावनकर और तामेश देव ने साथ ही सरोज कुर्रे,रितेश चौहान और अनुराग ने तकनीकी सहयोग दिया है, इस गीत में भी कलाकारों को सजाने और संवारने का कार्य अंजु उरांव ने किया है, इस गीत में स्वर दिया है शशी रंगीला और सरला गंधर्व ने।

