कला जगत

रामायण के पात्रों की वेशभूषा दिल्ली से आएगी, जसबीर कोमल ने कास्टिंग डायरेक्टर के साथ किया दौरा

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बनने वाली रामायण राम के लीला के पात्रों की वेशभूषा की खरीदारी भारत की राजधानी दिल्ली के बाजार से की जाएगी, यह जानकारी निर्माता जसबीर कोमल ने दी है, वे दो दिन के प्रवास के बाद दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं, उनके साथ राम के लीला के कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप बैस भी थे

उन्होंने बताया कि जिस तरह के परिधान और आरनामेंट्स की आवश्यकता है वह रायपुर में उपलब्ध नहीं है , बता दे की लगातार रामायण राम के लीला के कलाकारों का ऑडिशन और कार्यशाला प्रत्येक रविवार को चल रही है, अब सभी कलाकार पूरे ड्रेस के साथ कार्यशाला में भाग लेंगे ,

6 जून से रामायण की शूटिंग की घोषणा कर दी गई है , बता दे कि राम के लीला के गीत और संवाद को छत्तीसगढ़ी में अशोक तिवारी लिख रहे हैं ,इसके संयोजक के रूप में भिलाई के अखिलेश वर्मा , नवलदास मानिकपुरी के संग अनसूईया मानिकपुरी भी कार्य में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *