कला जगत

बिलासा अवार्ड में हुआ छत्तीसगढ़ी फिल्म “काली” का पोस्टर विमोचन, अभिनेत्री सोनाली सहारे की है अपकमिंग फिल्म

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फिल्म बी ए सेकंड ईयर से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपने कदम रखने वाली सोनाली सहारे अब तक दर्जनों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है , अभी उनकी तीन से चार फिल्में तैयार हो रही हैं , कुछ फिल्में रेडी हैं जिन्हें प्रदर्शित करने की तैयारी है उन्हीं फिल्मों में से एक है “काली” जिसका पोस्टर विमोचन बिलासा छत्तीसगढ़ी फिल्म अवार्ड के मंच पर किया गया,

इस फिल्म के निर्माता इरशाद कुरैशी और कर्ण जायसवाल हैं, व्हाइट फॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सोनाली के अलावा अजय पटेल भी नजर आएंगे , बता दें कि सोनाली अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया होगे रे” भी अगस्त माह में प्रदर्शित होने वाली है, कुछ दिनों पूर्व सोनाली के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी थी जिसे अनीकृति चौहान ने छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *