कला जगत

जाने माने गीतकार व फिल्म निर्माता अशोक तिवारी का था जन्मदिन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के सदस्यों ने दी गाड़ा गाड़ा बधाई

SANJHA BIHANIYA… आज छत्तीसगढ़ सिनेमा उद्योग के जाने माने गीतकार वह फिल्म निर्माता अशोक तिवारी का अवतरण दिवस था, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के तमाम सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।
गीतकार व निर्माता अशोक तिवारी ने भी पलटकर सभी को बधाई देने के लिए धन्यवाद किया। छत्तीसगढ़ी फिल्म रंगरसिया व रंगोबती जैसी फिल्म सिनेमा जगत को देने वाले निर्माता व गीतकार अशोक तिवारी इन दिनों छत्तीसगढ़ी गीत लिखने में व्यस्त हैं, उनके द्वारा लिखे गीत अभी ट्रेंड पर हैं जिनमें सोनमछरी प्रमुख है। बता दें की फिल्म निर्माता व गीतकार अशोक तिवारी ने स्वर्गीय जसबीर कोमल द्वारा बनाई जा रही रामायण राम के लीला के गीत और इसकी पटकथा भी लिख रहे हैं जिसे अब फिर से बनाया जा रहा है।अशोक तिवारी ने जानकारी दी कि जल्द ही इसकी शूटिंग भी प्रारंभ हो जाएगी।
हमारी तरफ से भी फिल्म निर्माता व गीतकार अशोक तिवारी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *