चरित्र अभिनेत्री के रूप में चर्चित चेहरा बनी संगीता निषाद, इस वर्ष आएगी आधा दर्जन फिल्में
SANJHA BIHANIYA…आज संगीता निषाद के नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ा हर शख्स इन्हें जानने लगा है, क्योंकि अब हर दूसरी फिल्म में वे चरित्र अभिनेत्री के रूप में नजर आ रही हैं, बता दें कि इस वर्ष संगीता अभिनीत लगभग आधा दर्जन फिल्में आएंगी, जिनमें वे अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली है, संगीता निषाद एक परिपक्व अभिनेत्री के रूप में सामने आई है , इसके पूर्व वे थिएटर से भी जुड़े रहते हुए 10 नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं जिनका प्रदर्शन रायपुर के साथ मुंबई में भी हुआ है।

संगीता अपनी इस सफल यात्रा के लिए पंडित कुंज बिहारी शर्मा और कलाकार पुष्पेंद्र सिंह का आभार मानती है , क्योंकि इन्होंने ही संगीता को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, इस वर्ष चरित्र अभिनेत्री के रूप में संगीता की जो फिल्में आने वाली हैं उनमें माया होगे रे, गवन , तहीं बनबे मोर दुल्हनिया,भाई भाई के मया और चल हट कोनो देख लिही प्रमुख है।

