कला जगत

यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, ‘दिल से बुरा लगता है’ डायलॉग से देशभर में वायरल थे

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ के यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गयी। रायपुर में कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे। इसी बीच ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई है। ‘दिल से बुरा लगता है’ डायलॉग से देशभर में वायरल थे देवराज पटेल. सोमवार को रायपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. इसके बाद छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *