अभिनेता योगेश अग्रवाल पहुंचे निर्देशक सतीश जैन के निवास, जाना उनका हाल और दी जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना
संझा बिहनिया….चरित्र अभिनेता व समाजसेवी योगेश अग्रवाल ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सतीश जैन के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, बता दें कि बीते दिनों निर्देशक सतीश जैन को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था जहां उनका इलाज चल रहा था, इलाज के बाद सतीश जैन घर पर ही आराम कर रहे हैं और यहीं से अपने आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी में भी लगे हुए हैं, जब श्री जैन अस्पताल में भर्ती थे तब योगेश अग्रवाल अपने किसी कार्य में व्यस्त थे जैसे ही उन्हें समाचार मिला उन्होंने दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली और कार्यों से फ्री होकर सतीश जैन से मिलने उनके निवास जा पहुंचे, इस दौरान योगेश अग्रवाल ने सतीश जैन को फिल्म ले शुरू हो गे मया के कहानी की सफलता के लिए बधाई भी दी और अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के साथ बेहतर फिल्म निर्माण के लिए शुभकामनाएं भी दी

