Chhollywood: करण खान फिर बने 2019 – 20 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, मंदरा जी के लिए मिला अवार्ड, फैन्स में खुशी की लहर
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhollywood) छत्तीसगढ़ के जाने माने अभिनेता करण खान को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरुस्कार से नवाजा गया, मौका था स्मार्ट सिनेमा के अवार्ड समारोह का, इस मौके पर 2019 में रिलीज हुई फिल्मों के बीच अवार्ड का चयन किया गया जिसमें सतीश जैन की फिल्म हंस झन पगली को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला,
वहीं (Chhollywood) छत्तीसगढ़ की पहली बायोपिक फिल्म मंदरा जी के लिए अभिनेता करण खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया, बता दें कि इस फिल्म में करण खान ने अतुलनीय अभिनय किया जिसे शायद कोई और नही कर पाता,
अवार्ड मिलने पर करण खान ने कहा कि निर्देशक विवेक सार्वा ने खूब मेहनत की और आज मेहनत का फल मिला। (Chhollywood) उन्होंने विवेक सार्वा को डेब्यू निर्देशक के अवार्ड के लिए बधाई दी,
करण खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिलने पर उनके फैन्स में खुशी की लहर है, बता दे कि यह पूरा आयोजन नवा रायपुर के सत्य साईं सभागार में किया गया,जिसमे आयोजक पी एल एन लक्की की मुख्य भूमिका रही।

