कला जगत

छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो का प्रदर्शन दूसरे सप्ताह भी निरंतर जारी – तरुण सोनी

sanjha bihaniya….. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो का प्रदर्शन निरंतर दूसरे सप्ताह भी जारी है, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर तरुण सोनी ने जानकारी दी के छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद, कोंडागांव, सारंगढ़ और बसना में दूसरे सप्ताह में भी प्रवेश कर रही है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है जिसकी वजह से फिल्म के निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म को दूसरे सप्ताह भी रन करवाना उचित समझा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो के अभिनेता व निर्माता मनोज राजपूत हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म के प्रचार प्रसार और उसके प्रमोशन से सभी का मन मोह लिया है। फिल्म के बड़े-बड़े होर्डिंग और कट आउट दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहे। फिल्म को पहले हफ्ते में अच्छा रिस्पांस मिलने के कारण इसे दूसरे सप्ताह में भी रन किया जा रहा है ताकि जो जिन दर्शकों ने इस फिल्म को नहीं देखा है वह भी इस फिल्म को देख सकें।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा उद्योग के डिस्ट्रीब्यूटर तरुण सोनी ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में बड़े बजट की फिल्में आने लगी हैं जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब जरूरत इस बात की है कि निर्माता निर्देशक दर्शकों की मंशा अनुरूप फिल्मों का निर्माण करें और उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *