कला जगत

मोर छईया भुइयां 2 में डांस कलाकारों को मेहनताना न मिलने का आरोप, ग्रुप मैनेजमेंट करने वाले मोनू ने किया फ्रॉड

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने माने निर्देशक सतीश जैन की फीचर फिल्म मोर छइयां भुइयां 2 की शूटिंग में 12 लड़के लड़कियों का ग्रुप आज मेहनताने के लिए भटक रहा है, मोर छइंया भुइयां 2 में ग्रुप मैनेजमेंट का काम देख रहे मोनू नामक युवक के द्वारा शूटिंग के लिए 6 लड़के और 6 लड़कीयों की टीम बाबा बघेल के माध्यम से बुलवाया गया।

बाबा बघेल ने डांस कलाकारों को चिरमिरी से रायपुर बुलवाया जिनके आने का टिकट स्वयं उन्होंने ही दिया, शूटिंग खत्म होने के बाद मोनू नामक युवक ने बाबा बघेल को अकाउंट में पैसा भेज देने की बात कह कर विदा कर दिया, लेकिन आज तक पैसा अकाउंट में नहीं आया।

जब बाबा बघेल ने मोर छइयां भुइयां 2 के असिस्टेंट डायरेक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे तरफ से पैसा दे दिया गया है लेकिन बाबा बघेल को अभी तक पैसा अप्राप्त है।

सतीश जैन…… मोनू नमक जिस युवक ने यह काम किया है उसका फोन चार दिनों से बंद आ रहा है, ऐसे में अगर कलाकारों को उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिलेगा तो यह आगे कैसे काम करेंगे और यह मोनू जैसे कुछ युवक अच्छे खासे प्रोडक्शन हाउस का नाम बदनाम कर रहे हैं। मोनू उनका कोऑर्डिनेटर था..उसके मार्फत ही डांसरों से बात हुई थी..काम के बाद मोनू को पूरा पेमेंट केर दिया गया है…मोनू गायब है…हमारी भी उससे बात नहीं हो पा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *