सनिमा

टीज़र है इतना जानदार तो फिल्म भी होगी शानदार, माटी पुत्र का टीज़र हुआ लॉन्च, 5 घंटे में ही हजारों व्यू हुए पार

SANJHA BIHANIYA….. श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र का टीजर लॉन्च हो गया है। अभिनेता शिवा साहू और अभिनेत्री मुस्कान साहू की जोड़ी कमाल करने वाली है, साथ ही पुष्पेंद्र सिंह, अंजलि चौहान, क्रांति दीक्षित जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी माटी पुत्र जल्द ही रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म का टीजर देखकर लगता है कि यह फिल्म गांव की कहानी और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल के साथ रोमांटिक फिल्म साबित होगी। फिल्म में मुस्कान साहू की मनमोहक अदाएं जहां देखने को मिलेगी वहीं शिवा साहू का बेहतरीन एक्शन भी नजर आएगा। निर्देशक संतोष देशमुख और निर्मात्री तनु साहू की पेशकश माटी पुत्र का टीजर ही जानदार है, ऐसी उम्मीद की जा रही है की फिल्म भी शानदार होगी। नए साल में यानी 12 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यूं तो शिवा साहू पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे लेकिन उनके अभिनय को देखकर लगता नहीं कि वह पहली बार एक्टिंग कर रहे हो, दरअसल उन्होंने नाटको में अभिनय किया है लेकिन मुस्कान साहू जैसी मंजी हुई अभिनेत्री के साथ अभिनय करना कोई आसान काम नहीं। बहरहाल बात अगर फिल्म के टीज़र की करें तो टीजर बड़ा ही फाडू बना है, जल्दी इसका ट्रेलर भी लॉन्च हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *