कला जगत

स्वर्गीय सूरज मेहर का दशगात्र आज, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्य आगे आए मदद के लिए

sanjha bihaniya….. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार सूरज मेहर का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था, सूरज मेहर एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे उनके घर परिवार की स्थिति बेहद कमजोर है।जैसे तैसे उनकी अन्त्येष्टि संपन्न हुई। आज उनका दशगात्र उनके पैतृक गांव सरिया में संपन्न होना है इसके लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े कुछ सदस्यों ने आगे आकर मानवता का परिचय दिया और एक दूसरे से मदद की गुहार लगाई। अच्छी बात यह रही की छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े स्वर्गीय सूरज मेहर के दशकर्म के लिए कई सदस्यों ने आर्थिक मदद की और इतनी राशि इकट्ठा हो गई कि दशकर्म का कार्यक्रम निपटाया जा सके। ऐसे कार्य के लिए आगे आने वाले सभी सदस्यों को दिल से धन्यवाद है। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसी किसी भी आकस्मिक घटना या दुर्घटना में किसी कलाकार या फिल्म से जुड़े सदस्य शिकार होते हैं तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग आगे आए और मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।

कोई अन्य सदस्य भी सूरज मेहर के दशगात्र के लिए आर्थिक मदद करना चाहता है तो कृपया कर सकता है….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *