माता कौशल्या की धरती छग में बनने जा रही है पहली बार हिन्दी फिल्म श्री रामायण कथा, बॉलीवुड व छॉलीवुड के एक्टर्स करेंगे अभिनय – डायरेक्टर अभिषेक सिंह
अनूप जलोटा, कैलाश खेर,शाहिद माल्या,जावेद अली,कृष्णा बेहुरा, राजा हसन, वैशाली सावंत के आवाज में सभी गाने हुए रिकार्ड
संझा बिहनिया…. महोबिया फिल्म्स प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा छग में पहली बार माता कौशल्या की पावन धरती भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ में हिन्दी और छत्तीसगढी भाषा में छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के डायरेक्टर अभिषेक सिंह के निर्देशन में फिल्म श्री रामायण कथा बनने जा रही है। जिसकी शूटिंग आगामी 24 अप्रैल से चित्रकूट में मुहुर्त के साथ ही शुरू होगी, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस धार्मिक फिल्म को बनाने का बीडा उठाया है भिलाई के सुप्रसिद्ध बिल्डर्स निर्माता प्रकाश महोबिया एवं संजय बुंदेला ने।
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान राम पर बन रही फिल्म का निर्देशन करने का मौका श्री महोबिया और श्री बुंदेला ने मुझे दिया है। इसके लिए मैं इन दोनो शख्शियतों का आभारी हूं। इस फिल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टरों के साथ ही छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के अलावा छॉलीवुड एक्टर शमशीर सिवानी सहित कई कलाकार इसमें भूमिका निभायेंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में केजीएफ फिल्म के यश जहां रावण का रोल करने जा रहे है वहीं साय पल्लवी इसमें माता सीता की भूमिका निभाने जा रही है। जबकि भगवान राम की भूमिका कौन बॉलीवुड एक्टर्स करने जा रहे है, अभी ये सस्पेंस रखा गया है।

इस फिल्म की कहानी अभिषेक सिंह की है और इसके राईटर बॉलीवुड के सुपरहीट फिल्मों के राईटर चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल रिटर्न, सिंघम व सिम्बा के प्रसिद्ध राइटर यूनूस सजावल के एसोसिएट सचिन कुमार सिंह है। इसके सभी गाने बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध सिंगरों ने गाया है जिसमें देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के अलावा हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, जावेद अली, शाहिद माल्या, कृष्णा बेहुरा, राजा हसन, वैशाली सावंत ने अपना स्वर दिया है। इसका संगीत प्रसिद्ध म्यूजिशियन आशीष एंड देव ने दिया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया एवं संजय बुंदेला ने संयुक्त रूप से बताया कि आज पूरा देश भगवान राम के भक्ति में लीन है और छत्तीसगढ तो भगवान राम का ननिहाल है, इसलिए भगवान राम पर हमने श्री रामायण कथा फिल्म बनाने का संकल्प लिया था जो अब छत्तीसगढी व भोजपूरी फिल्मों के अनुभवी व प्रसिद्ध निर्देशक अभिषेक सिंह के साथ पूरा होने जा रहा है।
इन स्थानों पर होगी शूटिंग
प्रकाश महोबिया ने कहा कि इस फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग छग में होगी। खास तौर से उन 9 जगहों पर होगी जहां जहां भगवान राम के चरण पडे थे। इसके साथ ही चित्रकुट, भिलाई, दुर्ग के अलावा भगवान राम की नगरी अयोध्या और रामोजी स्टूडियो हैदराबाद में होगी।
इतने भाषा में बनेगी फिल्म
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह फिल्म हिन्दी, छत्तीसगढी, तमिल, तेलगु, कन्नड, भोजपूरी यानि कि कुल छ: भाषाओं में यह फिल्म बन रही है।
इस फिल्म के निर्देशन का कार्य जहां अभिषेक सिंह करने जा रहे है वही इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर हिमांशु वर्मा व सुशील श्रीवास्तव उर्फ प्रेम है। फिल्म के सभी दृष्यों को अपने कैमरे में कैद बॉलीवुड के जाने माने कैमरामैन कुणाल कदम करेंगे।

