खाटी चरित्र अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह की इंट्री हुई गणितबाज में, लगातार हो रहा है कलाकारों का चयन
SANJHA BIHANIYA…. *पुष्पेंद्र सिंह की जुगलबंदी होगी करण खान के साथ सुनील सागर की फिल्म गणितबाज में*
*सीनियर एक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने छालीवुड के कई फिल्मों में अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से जान डाली है , गणितबाज में उनका सामना करन खान के साथ होगा।

इस फिल्म में उनका रोल एक अंगूठा छाप लेकिन गांव के लिए समर्पित सरपंच का होगा जो हीरो करण खान और पकलू 85 के साथ अपना रंग जमाते नजर आएंगे।

निर्देशक सुनील सागर ने बताया कि सरपंच के किरदार के लिए कई अभिनेताओं का चेहरा उनके दिमाग में था लेकिन पुष्पेन्द्र जी उस किरदार में सबसे फिट बैठ रहे है क्योंकि यह किरदार बहुत अहम है। वे मंजे हुए खाँटी थियेटर एक्टर है इसलिए हमने पुष्पेंद्र जी को चुना क्योंकि मैं भी थियेटर से आया हूं, फिल्म में सक्षम अभिनेताओं अभिनेत्रियों का चयन बहुत जरूरी है जो अपने पात्रों के साथ न्याय कर सके और अन्य किरदारों का चयन भी बहुत सोच समझकर किया जा रहा है*
उन्होंने कहा कि अगर माता रानी की कृपा रही तो एक फेमस बॉलीवुड सेलिब्रेटी से भी बात चल रही है देखते है क्या परिणाम आता है फिल्म को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हम मेहनत करने में लगे हुए है

