संझा स्पेशल

इलू इलू मोला प्यार होगे, लगन फिल्म का एक और गीत कल होगा सुंदरानी यूट्यूब पर रिलीज

SANJHA BIHANIYA…. 2 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन का एक और गीत कल यानी 27 जून को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है, जिसके बोल हैं “इलू इलू मोला प्यार होगे” इस गीत को शब्दों से सजाया है दिलीप कौशिक ने और इसे अपनी आवाज दी है सुनील सोनी और कंचन जोशी ने।

 

 

अभिनेता राज रावते और अभिनेत्री योगिता मढरिया द्वारा अभिनीत इस गीत को संगीतबद्ध किया है घनश्याम गंधर्व ने।
नयन फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बेनर तले बनी इस फिल्म में दो अभिनेत्री और एक अभिनेता के बीच प्रेम की जबरदस्त कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी साथ ही खूबसूरत गीत संगीत का समावेश भी है।

फिल्म लगन के निर्माता बहादुर सिंह बघेल, मनोज कुमार यादव और संजू साहू है। फिल्म के निर्देशक धज्जू नरेश बोगाजी है। कल रिलीज होने वाले इस गीत इलू इलू के नृत्य निर्देशक विलास राउत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *