बड़ी इंट्रस्टिंग कहानी है इस फिल्म के टाइटल की, 26 जुलाई को रिलीज होगी यह फिल्म
SANJHA BIHANIYA…. 26 जुलाई को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “मोर बाई हाई फाई” के नामकरण की कहानी भी बड़ी इंटरेस्टिंग है, हुआ यूँ कि फिल्म के निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी और निर्देशक नितेश लहरी जब फिल्म के नाम को लेकर चर्चा कर रहे थे तब वे डार्लिंग प्यार झुकता नहीं को लेकर मंथन करने में लगे थे और सोच रहे थे कि जब इस फिल्म में इंग्लिश और हिंदी शब्दों का समावेश करके टाइटल बनाया गया है तो क्यों ना हम छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी शब्दों का समावेश कर कोई एक टाइटल निकाले और चर्चा के बाद टाइटल निकल कर सामने आया मोर बाई हाई फाई के रूप में,
इस फिल्म में अभिनेता प्रकाश अवस्थी के अपोजिट अभिनेत्री सृष्टि देवांगन है बता दें कि इस फिल्म में सृष्टि देवांगन ने कमाल का अभिनय किया है, यह फिल्म पारिवारिक होने के साथ साथ महिला प्रधान भी है, लेकिन अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने इस फिल्म में अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी है की महिला प्रधान फिल्म होने के बावजूद उनका कैरेक्टर अलग ही नजर आएगा, फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी हैं, नितेश लहरी इसके पहले भी कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के गीत यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं जिन्हें खासा पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है।

